Thursday, December 18, 2008

बाक्सिंग ? ये क्या होता है ? क्या ? गेम है ये ? गेम का मतलब तो क्रिकेट होता है न जी ..

बाक्सिंग ? ये क्या होता है ? क्या ? गेम है ये ? गेम का मतलब तो क्रिकेट होता है न जी ...
क्या ये भी गेम है ?अच्छा होगा मुझे क्या ? पर मुझे क्यूँ बता रहे हो ये सब ?
अच्छा अच्छा तुम ये गेम खेलते हो क्या ?क्या कहा तुम बॉक्सर हो ? अच्छा अच्छा जैसे क्रिकेटर वैसे बॉक्सर ..
क्या कहा अभी अभी वर्ल्ड चैंपियनशिप मैं पदक जीत कर आए हो ? लेकिन न्यूज़ में तो कुछ नही देखा मैंने ..तुम झूठ बोल रहे हो ..ऐसा हो सकता है क्या , वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप जीत कर आओ और तुम्हारा स्वागत न हो ?

यही हुआ है .ऊपर की लाइंस मेरे अन्तर मन के बातें है ...अब जरा हमारे बाक्सिंग चैंपियंस जो की वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप से पदक ले कर आए हैं , की हालत देखिये ...कहीं चर्चा नही है, अरे जनता की छोडिये बाक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया तक को उनकी सुध - बुध नही है . एअरपोर्ट पर उनके स्वागत करने के लिए कोई नही था... वो तो भला हो उन टैक्सी वालो का जिनलोगों ने उन्हें घर तक छोडा...हाँ जी बोक्सिंग असोसिएशन ने एक कार तक नही भेजा उनके लिए .

हमारे देश में क्रिकेट को छोड़कर और गेम का कमोबेश यही हाल है ...पदक जीतने के बाद भी उतना सम्मान नही मिलता है ..कोई पूछता तक भी नही है ...कोई न्यूज़ तक नही बनता ...नही नही ये न्यूज़ जरुर बनता है की उनका सम्मान होना चाहिए ..ऐसे में हम ओल्य्मपिक में पदक जीतने का
हम सपना देखते है , वाह रे हम ....जब न कोई सम्मान मिले न शाबाशी मिले तो कोई क्यूँ खेले ये गेम ...पैसे की तो मैं चर्चा तक नही कर रहा ....मज़े की बात तोये है की यही मीडिया, यही लोग जम के फटकार लगाते है जब हम ओल्य्मपिक में कोई पदक नही जीत पाते है.....

यार अगर थोडी से शाबाशी दे दोगे तो कोई क्यूँ नही खेलेगा ...हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नही है...
चलिए कम से कम आप उन्हें शाबाशी दे दीजिये ...

Wednesday, December 17, 2008

वार्तालाप प्रभु से...


हे प्रभु आज आपसे कुछ मांगने आया हुं...(मन में- वो तो हमेशा ही मांगता रह्ता हुं..)
नहीं प्रभु आज कुछ खास है...तंग आ गया हुं इस दुनिया से प्रभु....
चलो आपका जायदा समय नहीं लुंगा...बहुत लोग हैं कतार में.... प्रभु चुप हैं....

प्रभु मै चेन्नैइ से उब चुका हुं...प्रभु चुप हैं
मतलब प्रभु मै कम्पनी छोरना चाहता हुं....प्रभु चुप हैं...
कहीं भी भेज दो प्रभु बस चेन्नैइ में नहीं रहना है... प्रभु चुप हैं...

प्रभु इतने सारे दोस्त हैं मेरे फिर भी मैं अकेला हुं...कुछ करो ना...प्रभु चुप हैं...
प्रभु मैनें बहुतों को प्यार दिया...अब चाहता हुं मुझे भी कोई प्यार करे....प्रभु चुप हैं...
(मन में.....प्रभु मैं सुन्दर बालाओं की बात कर रहा हुं)

प्रभु बस में धक्के खा खा के तंग आ गया हुं ....एक अपनी गाडी दिला दो ना...प्रभु चुप हैं...
प्रभु नया नया ब्लाग लिखना शुरु किया है..लेकिन कोई पढ्ता नहीं ..कुछ करो ना...प्रभु फिर भी चुप हैं...
अगर पढ्ते भी हैं तो कोई टिप्प्णी नहीं करता....कुछ करो ना...प्रभु फिर भी चुप हैं...
प्रभु सब धाखड लेखक हैं.....बहुत अच्छा लिखते हैं..मुझे भी उन जैसा बना दो ना......प्रभु फिर भी चुप हैं...


प्रभु मैं ज्यादा नहीं मांग रहा...ये सब तो मूलभूत आवश्कयता है....प्रभु फिर भी चुप हैं...
प्रभु कब तक खामोश रहोगे...कुछ तो बोलो..प्रभु फिर भी चुप हैं...

अच्छा अच्छा समझ गया प्रभु...समझ गया.....जय हो..प्रभु की जय हो....

आप नहीं समझें..........

मौनं स्वीकारणम लक्छ्णं.....प्रभु अभी भी चुप हैं...
अर्थात मेरी सारी मागें पुरी हो गयी.......शत शत नमन प्रभु....शत शत नमन प्रभु....





Tuesday, December 16, 2008

ठक ठक...कही भूत तो नही ....(भाग दो )

रात के १२ बजे....अभी तक कोइ हलचल नहीं हुइ थी....मैं और मेरा दोस्त दो जन उस कमरे मे थे जिसमें दस्तक होने वाली थी..मेरे दोस्त को झपकी आनी शुरु हो गयी थी लकिन मैं निडर सिपाही की तरह डटा हुआ था....बस मन मे यही था की किसी तरह उसे पकरना है जिसने हमारी रातों की नींद हराम कर रखी है...

रात के १ बजे...दूसरे कमरे मे क्या हो रहा है कुछ अन्दाज़ा नहीं था...सब सो गये या जगे थे ये भी नहीं पता था...खैर मै जगा हुआ था और पुरे जोश के साथ डटा हुआ था....

तभी कुछ सरसराहट सी हुई...लगा की कोई हमारे दरवाज़े की तरफ़ आ रहा है...मै सतर्क हो गया..वो आवाज़ और पास आती गयी......मेरे दोस्त जो की दूसरे कमरे मे थे उन्हे ये सुनायी दे रहा था की नहीं मुझे कोई जानकारी नही थी....वो आवाज़ बिल्कुल पास आ गयी थी.... लगा की दरवाज़े के पास आके कोई रुका हुआ है....

अब डर लगना शुरु हो गया था....मेरा मन कह रहा था कि मै दरवाज़ा खोल दू पर शरीर साथ नहीं दे रहा था.....धप्प धप्प....जैसे ही उसने दरवाज़ा खट्खटाया मैने बिना विलम्ब किये हुए दरवाज़ा खोल दिया.....एक सेकेंड की भी देरी नहीं हुई थी..

दरवाज़ा खोलते ही मै हक्का बक्का रह गया था....सामने कोई नहीं था......ये कैसे हो सकता है मैने अभी अभी आवाज़ सुनी थी.....तब तक मेरे बाकी दोस्त लोग भी बाहर आ गये थे..आवाज़ उनलोगों ने भी सुनी थी..पर बाहर कोई नही था........

उस सारी रात हममे से कोइ सो नहीं सका...कहीं ये भूत वूत का चक्कर तो नहीं है, मेरे एक दोस्त ने कहा....सभी उसके तरफ़ घूर घूर कर देखने लगे...अभी तक ऐसी बातें किसी के दिमाग मे नहीं आयीं थी....हमारे सोचने की दिशा अब बिल्कुल बदल गयी थी....इतना तो हमने मान लिया था कि कुछ अप्राक्रतिक घटित हो रहा है..पहली बार मैने सब की आंखों में डर देखा था...हम ये घर छोरना भी नहीं चाहते थे...काफ़ी अच्छा और काफ़ी मेहनत से मिला था ये घर....तो फिर हमने एक और रात जागने का फ़ैसला किया और इसबार हमने बरामदे मे सोने का फ़ैसला किया..

दिल्ली की उस सर्दी में बाहर बरामदे मे सोना अपने पैर पर कुल्हारी मारने जैसा ही था....मरता क्या नहीं करता...धीरे धीरे रात ढ्लने लगी थी..हम सभी दोस्त एक साथ उस अन्ज़ाने शख्स का इन्त्ज़ार कर रहे थे जो कि था भी कि नहीं पता नहीं...ज्यों ज्यों रात गुजरती जा रही थी हमारी दिलों कि धड्कन बढ्ती जा रही थी...तभी हमे लगा कि कोई हमारी तरफ़ आ रहा है..हम सभी सजग हो गये...लेकिन इस बात को ५ मिनट हो गये और कोइ नहीं आया... सारी रात हमे कई बार एह्सास हुआ कि कोई आ रहा है पर कोई नहीं होता था....

पुरी रात बीत गयी और कुछ नही हुआ...मेरे दो दोस्तों को बुखार हो गया उस सर्दी के कारन...हमने सोचा कि अब अगर ये वाक्या दुबारा हुआ तो हम घर बदल लेंगे....लेकिन ये घटना दुबारा फिर कभी नहीं हुई....

आज भी जब कभी वो रातें याद आतीं हैं तो एक अजीब सी सिहरन सी हो जाती है...मेरी दिल्ली कि डायरी में ऐसे बहुत सारे पन्ने है जो मै आपलोगो के साथ बाटुगां...