Saturday, January 17, 2009

क्या आप दुखी हैं ? हैं तो आप स्वस्थ हैं ...


चौक गए | अजी बिल्कुल मत चौकिए , वैज्ञानिको ने इस सम्बन्ध में काफ़ी खोज किया है और निष्कर्ष ये निकाला है की अगर आप दुखी हैं तो ये आपके स्वास्थ के लिए अच्छा है |

हम सभी किसी न किसी तरह बुरे वक्त से गुजरते हैं , चाहे यह एक रिश्ते टूटने से हो , किसी की मौत से हो , प्रेमी , प्रेमिका के अलगाव से हो या वैश्विक वित्तीय संकट के वर्तमान चरण में , हमें नौकरी खोने से हो | और इन सब चीजों से बचने के लिए हम वही हरी-पीले दवा लेते हैं | मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदती प्रवृत्ति से वास्तव में मानव विकास प्रभावित हो सकता है | उनका कहना है की ऐसी घटनाएं विकासवादी उद्देश्य में कार्य करता है | वैज्ञानिकों का मानना है कि उदासी मनुष्य के लिए एक कार्य की तरह है : यह हमें मदद करता है अपनी गलतियों से सीख लो |
Professor Jerome Wakefield कहते हैं : "When you find something this deeply in us biologically you presume it was selected because it had some advantage - otherwise we wouldn't have been burdened with it".

हाल ही में मैंने इसपर २-३ लेख पढ़ा | मैं यहाँ लिंक दे रहा हूँ आप लोग भी पढ़े |
Depression Should Be Embraced, Not Medicated

Feeling blue? Stop worrying... depression is good for you, say scientists

Sadness is good for health: study



Photographs courtesy:google

Friday, January 16, 2009

ये है बंगलोर - बंगलोरु (जो कह लें )

क्यूँ कहते हैं बंगलोर को " है - टेक" सिटी ..

२ पोस्ट पहले मैंने बंगलोर और उसकी खूबसूरती का जिक्र किया था | वो खुमारी तो अभी तक उतरी नही है | पहले मैं हरेक शनिवार को बंगलोर जाया करता था | लेकिन अब काम और जिम्मेवारी बढ़ जाने के कारण नही जा पाता हूँ | लेकिन कोशिश रहती है की जब भी मौका मिले चला जाऊं | पिछले पोस्ट में मैंने कहा था की समय मिलेगा तो बंगलोर की कुछ फोटोग्राफ्स आपलोगों के साथ शेयर करूँगा | समय मिला तो नही पर हाँ समय निकाल कर कुछ फोटोग्राफ्स यहाँ पोस्ट कर रहा हूँ | आशा करता हूँ की आपलोगों को पसंद आएगा |

सबसे पहले इस्कॉन मन्दिर का दर्शन करें |




ये तस्वीर यहाँ के राजा केम्प गोडा की है | इनके नाम से बंगलोर में एक पुरी जगह है |


बंगलोर बुल-मन्दिर | काफ़ी प्रसिद्ध है | कहते हैं यहाँ जो मांगो , मिल जाता है |


ये बंगलोर का महाराजा पैलेस है |



बंगलोर सरकारी कार्यालय(विधान- सौधा)|



बंगलोर का लालबाग गार्डन | बंगलोर जाए तो यहाँ जरुर जाएँ |





और ये अनोखा पेड़ जो लालबाग में है


लालबाग का ग्लास हाउस |


बंगलोर की कुछ आईटी कंपनी ....

Microsoft:



Intel-tech park:


बंगलोर का सुर्ययास्त ....

एक झलक बंगलोर के हेब्बल फ्लाई ओवर की


७-स्टार लीला पैलेस |

बस ये थोडी झलक थी बंगलोर की | और बहुत सारे चीज़ है जो आपको बंगलोर का दीवाना बना सकता है | मुझे जो सबसे अच्छी लगती है वो है यहाँ का जलवायु | आप भी बताएं आपको कैसा लगा बंगलोर ?

Photographs:Courtesy-Google

Wednesday, January 14, 2009

पहेली का जवाब ..

सबसे पहले आप सबको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं
वाह ! वाह ! भाई वाह ! मैंने तो अपने तरफ़ से थोड़ा कठिन सवाल पूछा था , पर लगभग सभी लोगो ने सही जवाब दिया | जी हाँ ये कोल्हापुर का न्यू पैलेस ही है | उत्तर देने वालो में सबसे पहले PN Subramanian जी ने सही जवाब दिया | उनको ढेर सारी बधाईयाँ ..... उसके बाद अल्पना जी एवं समीर जी ने ना केवल सही जवाब दिया बल्कि इसके बारे में हमें जानकारी भी दी |

इसके बाद सीमा जी (आप यहाँ पुरा details पढ़ सकते हैं ) ने तो पुरा इतिहास ही हमें बता दिया | सीमा जी का बहुत बहुत आभार | सीमा जी के लिखने के बाद , कुछ और जानकारी नही बचता है देने के लिए | इसके अलावा सुशीलजी , ताऊ , संगीता जी , मोहन जी , प्रभात जी एवं और भी लोग , सभी ने सही जवाब दिए |
कुछ और ख़ास बातें इस महल के बारे में ...
इस महल को मेजर मंत ने डिजाईन किया था | इस महल पर जैन तथा हिंदू दोनों धर्मो की मिली जुली संस्कृति का प्रभाव देखने को मिलता है | गुजरात , राजस्थान तथा लोकल राजवाडा का प्रभाव भी देखने को मिलता है | प्रथम तल्ला पर जो म्यूज़ियम है वो सही में देखने लायक है | महाराजा साहो जी छत्रपति नाम से मशहूर ये म्यूज़ियम बहुत से अनमोल धरोहर को संभाल के रखा हुआ है | अभी भी इसके दुसरे तल्ले पर महाराजा के वंशज रहते हैं | जब भी मौका मिले यहाँ जरुर जाएँ |

एक नज़र आज के मेरिट होल्डर्स पर
१) सुब्रमनियम जी
२) अल्पना जी
३) समीर जी
४) प्रभात जी
५) संगीता जी
६) सीमा जी
स्पेशल मेरिट होल्डर : सीमा जी